बसना

भंवरपुर रासेयो इकाई ने मनाया विश्व हाथ धुलाई दिवस

भंवरपुर (काकाखबरीलाल)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर , राष्ट्रीय सेवा योजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य जेपीएस नेताम के आदेशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई भंवरपुर के कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान के नेतृत्व में विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन कर हाथ धुलाई एवं स्वच्छता के महत्व को बताया गया तथा नियमित हाथ धुलाई का शपथ दिलाया गया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उप अभियंता नासिर धनानी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं रासेयो स्वयं सेवकों का सहयोग सराहनीय रहा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना महासमुंद द्वारा भी सरकार के निर्देशन में 1 से 15 अक्टूबर तक ग्राम समृद्धि व स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न आयोजन किया जाना है। जिसके तहत जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर निर्मित 5 वर्ष संधारण अवधि अंतर्गत सड़कों का संधारण किया जाना है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!