महासुमंद

महासमुंद : पहली बार आयोजित हुई नीट परीक्षा

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट का महासमुंद में पहली बार आयोजन हुआ, जिसके तहत जिला मुख्यालय के तीन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। रविवार को मेडिकल पढ़ाई के लिए आयोजित होने वाले नीट परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें महासमुंद के तीनों सेंटर्स में 644स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। बता दें कि महासमुंद में नीट की परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय , रिवरडेल स्कूल और वेडनर स्कूल में दोपहर2से 5.20बजे तक परीक्षा हुआ। स्टूडेंट्स ने नीट की परीक्षा पूरे उत्साह से दिया। बता दें कि नीट की परीक्षा में महासमुंद के तीनों सेंटर्स में 700स्टूडेंट्स को परीक्षा देना था, जिसमें 56स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे।
पिछले साल की तुलना में अप लेवल का रहा पेपर : एक्सपर्ट डॉ. रंजना दुबे ने बताया कि साल 2021की नीट परीक्षा की तुलना में इस बार का प्रश्नपत्र अप लेवल का रहा। सभी सेक्शन से अच्छे-अच्छे प्रश्न पूछे गए थे। बायो में एनसीआरटी के साथ एप्लीकेशन्स से भी प्रश्न पूछे गए थे। वहीं कैमेस्ट्री में आर्गेनिक व इनॉर्गेनिक प्रश्न भी काफी अच्छा रहा है। फिजिक्स के न्यूमेरिकल्स के सवाल बच्चों के लिए थोड़ा टाइम टेकिंग जरूर रहा है। वैसे प्रश्न पत्र सभी सेक्शन से काफी संतुलित रहा है।

पेपर काफी अच्छा आया

परीक्षार्थी राहुल कुमार ने बताया कि प्रश्न पत्र बहुत अच्छा आया था और मेरा पेपर काफी अच्छा गया था। प्रश्नपत्र में कैमेस्ट्री, फिजिक्स, बायो सभी सेक्शन से अच्छे और एनसीआऱटी से ही प्रश्न पूछे गए थे। हालांकि फिजिक्स के सवालों में थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन ओवरऑल पेपर अच्छा आया था।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!