महासमुंद : आधार संचालक, ऑपरेटरों को यूआईडीआई के बारे में दिया गया प्रशिक्षण

जिले में आधार संचालकों, ऑपरेटरों के द्वारा नवीन पंजीयन, सुधार का कार्य निरंतर किया जा रहा है। लेकिन विगत कुछ दिनों में देखा गया है कि जिले के हितग्राहियों के आधार पंजीयन, सुधार की प्रक्रिया उपरांत आवेदन निरस्त होते जा रहे हैं तथा जिले के कई आधार ऑपरेटरों को यूआईडीआई के द्वारा एक या पांच वर्ष के लिए निलंबित भी किया जा चुका हैं।ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर भूपेन्द्र अंबिलकर ने बताया कि जिला प्रशासन एवं चिप्स रायपुर के समन्वय से आधार पंजीयन, सुधार व अन्य जरूरी बिंदुओं के संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक की अध्यक्षता में पिछले दिनों जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें आधार संचालक, ऑपरेटरों को यूआईडीआई के द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए केंद्र का संचालन करने के निर्देश दिए गए।




















