सरायपाली : झिलमिला बोंदा रोड़ पर बदमाशों ने चाकू की नोक पर लुटे मोबाइल

सरायपाली (काकाखबरीलाल). नरसिंह साहू ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बाराडोली में रहता है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 01 जुलाई को गांव के क्षमानिधि त्रिपाठी के साथ बच्चो के लिये पुस्तक कापी खरीदने उसके मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GN 4725 से सरायपाली गया था। पुस्तक कापी व अन्य सामान खरीदकर वापस गांव जा रहा था। शाम 04:00 बजे के आसपास वह ग्राम झिलमिला बोंदा रोड बेरियर के पास पहुंचा कि क्षमानिधि त्रिपाठी मोटर सायकल को रोककर बोला कि वह गुटखा लेकर आ रहा हुं कहकर मोटर सायकल को लेकर चौक की और चला गया उसी समय एक एचएफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 4638 में 03-04 लडके सवार होकर आये और उसे अकेला देखकर उनमें से एक लम्बा पतला सा लडका अपने पास रखे चाकू निकाल कर उसे धमकाने लगा तथा अन्य लडके उसके रियलमी कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती करीबन 9000 रूपये को लूट कर मोटर सायकल से दर्राभाठा की ओर भाग गये क्षमानिधि के आने पर उसे घटना के बारे में बताया। लूट करने वाले लडको के मोटर सायकल के सामने वाईजर पर शिवजी का स्टीकर व पीछे मटगार पर मानव खोपडी का स्टीकर लगा है पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर 34-IPC, 392-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






























