छत्तीसगढ़

300 रुपए लीटर बिक रहा बकरी का दूध..

आगरा में कभी 50 से 80 रुपये लीटर तक बिकने वाला बकरी का दूध इन दिनों 300 रुपये लीटर से भी महंगा बिक रहा है। कारण है डेंगू और अन्य बुखार में बकरी का दूध काफी फायदेमंद माना जाता है। चिकित्सक भी बीमारी के दौरान बकरी का दूध पीने की सलाह देते हैं। ऐसे में अब अचानक बकरी के दूध की डिमांड बढ़ चुकी है।

हालात ये हो गए हैं कि अब बकरी का दूध लेने के लिए आगरा के वजीरपुरा, मंटोला, सिकंदरा, ताजगंज और बिजलीघर आदि इलाकों में बकरी पालकों के घरों पर सुबह से लोगों की कतार लग जाती है।
बकरी पालकों ने बताया कि दूध का जितना उत्पादन हो रहा है उससे कहीं ज्यादा उसकी डिमांड बनी हुई है. यही कारण है कि लगातार बकरी के दूध के दाम बढ़ रहे हैं। वहीं इस संबंध में एसएन मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर शैलेंद्र चौधरी ने बताया ‌कि बकरी के दूध में कई गुण ऐसे होते हैं जो कि गाय के दूध में नहीं मिलते। डॉक्टर चौधरी कहते हैं कि बकरी का दूध अपनी अलग गुणवत्ता को लेकर के डेंगू रोग में लाभकारी हो जाता है।

बकरी पालकों ने इस संबंध में बताया कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान भी बकरी के दूध की डिमांड तेजी से बढ़ी थी. जानकारी के अनुसार उस दिन दूध की कीमत करीब 800 रुपये तक पहुंच गई थी।

एक बार फिर डेंगू और वायरल के आगरा सहित आसपास के जिलों में पैर पसार लेने के बाद बकरी के दूध की कीमत बढ़ने लगी है। अब हालात ये हैं कि कुछ परिजन तो ऐसे भी हैं जो अपने बच्चों को सीधे बकरी पालकों के घर पर आते हैं और वहीं पर उन्हें दूध पिला कर घर ले जाते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!