श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला स्तरीय समारोह में शपथ ग्रहण,प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

नन्दकिशोर अग्रवाल।बसना – पूर्वनियोजित तय कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 17 .7. 2018 को जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले गरिमामय समारोह में जिले के पदाधिकारियों का बसना में प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी एवं नीलांचल सेवा समिति के संयोजक संपत अग्रवाल, प्रदेश महासचिव मनोज मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर ज्योत प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। उद्बोधन की कड़ी में जहां पूर्व पत्रकार एवं साहित्यकार उमेश दीक्षित ने संबोधित कर आज के समय में पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा ग्रामीण पत्रकारिता के महत्व को बताया वहीं महासमुंद प्रेस क्लब के अध्यक्ष आनंद साहू ने भी उपस्थित पत्रकारों को संबोधित कर अपनी खुशी का इजहार किया, उद्बोधन को बढ़ाते हुए नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी ने संघ की मजबूती पर बल दिया एवं संघ को मजबूत कर पूर्ण सहयोग की बात कही तथा निरंतर सहयोग करते रहने की बात कही। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिले के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए एवं प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अवस्थी को आश्वस्त करते हुए कहा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिले के नव निर्वाचित सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी ने सदस्यता तथा पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके उरांत उपस्थित सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह में खास बात यह रही की प्रेस क्लब महासमुंद के अध्यक्ष सहित तमाम सदस्य एवं ब्यूरो चीफ उपस्थित थे ।प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने इसे उपलब्धि बताते हुवे सामंजस्य बनाये रखने की बात कही।सम्मान समारोह में जिले के सराईपाली ,बसना, पिथौरा, सांकरा, तेंदू कोना, तथा बागबाहरा के तमाम श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को भब्यता प्रदान करते हुए कार्यक्रम का संचालन पत्रकार आकाश अग्रवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ पत्रकार जनाब खान ने किया।



























