छत्तीसगढ़

सरायपाली : मिट्टी तेल की बढ़ती दाम ने हितग्राहियों की तोड़ी कमर

सरायपाली (काकाखबरीलाल).  सस्ते दाम पर मिलने वाले मिट्टी तेल अब आसमान छू रही है. शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर अब 80 रुपये लीटर पर मिल रहा है. गरीब तबके के लोग चावल की खरीदी के लिए पैसे की ब्यवस्था कर लेते हैं लेकिन मिट्टी तेल खरीदने के लिए संशय की स्थिति बनीं हुई है. शासकीय उचित मूल्य की दुकान में बीपीएल हितग्राहियों को आज भी 1 रुपये में चावल मिल रहा है. वहीं बाजार में 40 रुपये में मिलने वाला शक्कर आज भी 17 रूपये में मिल जाता है. काकाखबरीलाल टीम ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान चकरदा का जायजा लिया जहां बातचीत के दौरान बीपीएल हितग्राहि देवमोती, लछ्मीन ने बताया कि मिट्टी तेल अब 80 रुपये लीटर पर प्राप्त हो रही है जितने दाम पर महिने का राशन मिल जायेगा उतने दाम पर केवल आधा लीटर मिट्टी तेल नसीब हो रही है . तो वही कुछ हितग्राहि अधिक दाम के कारण मिट्टी तेल नहीं लेते हैं.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!