छत्तीसगढ़पिथौरा

​पिथौरा आवास मित्र करेंगे 29 से  अनिश्चितकालीन हड़ताल

​पिथौरा आवास मित्र करेंगे 29 से  अनिश्चितकालीन हड़ताल

 ललित मुखर्जी पिथौरा

पिथोरा जनपद पंचायत के  आवास मित्रों ने शुक्रवार को महासमुंद कलेक्टर,  पुलिस अधीक्षक SDM मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद को ज्ञापन सौंपकर बेमियादी हड़ताल करने की चेतावनी दी है|
 मिली जानकारी अनुसार जनपद पंचायत पिथौरा के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत वास मित्रों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद बिना किसी कारण के अचानक उन्हें पद मुक्त कर दिया गया| एवं उन्हें उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रोत्साहन राशि भी नहीं दिया जा रहा है| जिसके कारण आवास मित्रों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी शासन एवं प्रशासन को दी है| मिली जानकारी अनुसार जनपद पंचायत पिथौरा में पदस्थ आवास मित्र मोती लाल   जांगडे ,ललित कुमार मुखर्जी ,रणजीत बरिहा एवं जगदीश्वर साहू विभिन्न ग्राम पंचायतों में आवास मित्र का कार्य का संपादन सकुशल कर रहे थे| परंतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद इन्हें बिना किसी कारण के बिना सूचित किए कार्य से निकाल दिया गया एवं उन्हें उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रोत्साहन राशि भी नहीं दिया गया| इस संबंध में आवास मित्रों ने विभाग को अनेक बार पत्राचार किए इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| जिसके कारण आवाज मित्रों में रोज व्याप्त है| 

आवास मित्रों ने सौंपा ज्ञापन

आवास मित्रों ने शासन एवं प्रशासन को शुक्रवार को  सात दिवस के भीतर मानदेय भुगतान करने की ज्ञापन सौंपा है| तथा उन्होंने कहा है कि सात दिवस के भीतर मानदेय भुगतान न करने पर 29 दिसंबर से पिथोरा जनपद पंचायत परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे| जिसमें मोती लाल जांगडे ललित कुमार मुखर्जी रंजीत बरिहा एवं जगदीश्वर साहू शामिल हैं|

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!