खल्लारी: घर के सामने ठेला में शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

खल्लारी पुलिस को 24 अप्रैल को मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम बी के बाहरा में अपने घर सामने झोपडीनुमा चखना ठेला में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सुचना पर पुलिस की टीम मुखबिर के बताये अनुसार जगह पर पहुंचकर घेराबंदी किया गया । जहां एक व्यक्ति लोगों को शराब पीला रहा था एवं शराब पीने की सुविधा मुहैय्या कराते मिला शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये। शराब पीने का सुविधा मुहैय्या कराने वाले व्यक्ति को पकडे जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम राजकुमार खडिया पिता शंकर लाल खडिया उम्र 36 वर्ष साकिन बी के बाहरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक 180 MLवाली देशी प्लेन शराब शीशी में 50 ML शराब भरी हुई एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास के आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी केविरुद्ध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है.























