बागबाहरा : चरित्र शंका कर डंडे से पिटाई


बागबाहरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में टिकेश्वरी साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम खुड़मुड़ी में रहती हैं, 09वी तक पाई की हैं उनकी विवाह 25/03/2018 को बलेश्वर साहू के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई है कि दिनांक 31/07/2023 को सुबह 11.00बजे वह अपने पति के साथ खेत गयी थी पति खेत से घर वापस आ रहा था जो साथ चलने बोले जिसके बाद दोनो घर वापस आये तो पति चरित्र को शंका कर गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किये व जान से मारने की धमकी दिये जिससे चेहरा ,सिर व पीठ ,जांघ पर एवं शरीर के कई हिस्सो पर चोंट के निशान व दर्द है मारपीट को गांव के पड़ोसी जगदीश साहू एवं गोसाय साहू देखे एवं छुड़ाये है ,गांव वालो के बोलने से पति बलेश्वर साहू उपचार हेतु आदित्य अस्पताल बागबाहरा में लाकर भर्ती किये है जहां उपचार चल रहा है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























