छत्तीसगढ़

राजस्व निरीक्षक से उठाईगिरी… मामला दर्ज

राजधानी में नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक से उठाईगिरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जोन क्रमांक पांच ईदागाह भांठा में राजस्व निरीक्षके के पद पर तैनात जितेंद्र कुमार शर्मा से उठाईगिरी हुई है। शुक्रवार दोपहर तकरीबन चार बजे वह नगर निगम टैक्स का 90 हजार रुपये पैसे वसूली कर कुशालपुर रिंग रोड हाइवे चौपाटी के पास इंडियन काफी हाउस में नाश्ता करने गए थे। वह अन्य स्टाफ नंदनी राजपूत के साथ नाश्ता करने गए थे। स्कूटी में टैक्स वसूली की रकम 90 हजार रुपये एक्टिवा की डिक्की में डाल दिए थे। लौट कर आए तो गाड़ी की डिक्की खुली हुई थी। अंदर रखा बैग गायब था। इसमें पैसा और मोबाइल था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपित गाड़ी के पास खड़ा है। इसके बाद कुछ लोग आते जाते हैं तो वह सतर्क हो जाता है। जब वहां कोई नहीं होता तो वह आसानी से गाड़ी की डिक्की को खोलता है और उसमें रखा बैग लेकर फरार हो जाता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!