काकाखबरीलाल, धमतरी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और कुशासन एक-दूसरे के प्रतीक हैं। आजादी के बाद कांग्रेस ने 55 वर्षों तक शासन किया, लेकिन लोगों की समस्याएं दूर करने की जगह देश को आतंकवाद, अराजकता, भ्रष्टाचार और छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद दिया। योगी आदित्यनाथ बुधवार को धमतरी में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
-
1.
कुरूद में भाजपा प्रत्याशी और मंत्री अजय चंद्राकर के पक्ष में हो रही सभा में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, राहुल गांधी अौर कांग्रेस नेताओं पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि माफिया राज कांग्रेस को विरासत में मिला है। माफिया शब्द इटली से आया है। देश में जब भी संकट आता है, राहुल को इटली याद आता है।
-
2.
छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं है। राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधाक है। नीतियों के कारण ही राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में जब तक कांग्रेस की सरकार थी बीमारू राज्य थे। सत्ता चलाने के लिए नीयत और नीति दोनों साफ होनी चाहिए।
-
3.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विभाजनकारी और अलगाववाद को समाप्त करने के लिए लोकतंत्र में हर पांच साल बाद आता है। कांग्रेस नेता राज बब्बर का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक नेता जो उत्तर प्रदेश से हैं नक्सलियों को क्रांतिकारी बताते हैं। देशद्रोहियों के खिलाफ बहादुर जवान लड़ रहे हैं और शहादत प्राप्त कर रहे हैं, उनका अपमान कांग्रेस कर रही है।
-
4.
योगी ने कहा कि पहले चरण में विपरीत परिस्थितयों में 70 फीसदी मतदान जनता की जागरूकता को बताता है। मोदी और रमन सिंह के कार्यों से जनता जुड़ी है। मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक, कहा लोग अब 72 सीटों के लिए 85 से 90 फीसदी तक मतदान करें।
-
5.
रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने शानदार यात्रा आगे बढ़ाई है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व में काम हुआ उसका परिणाम सामने हैं। डबल इंजन की रफ्तार से छत्तीसगढ़ दौड़ रहा है। चौथी बार सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने में सफल होगी।