सरायपाली: अंचल में विश्वकर्मा योजना ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ

सरायपाली (काकाखबरीलाल).भगवान विश्वकर्मा जी की
जयंती के शुभ अवसर पर
जोगनीपाली में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना
के अंतर्गत ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ किया
गया। निफा इन्फोकॉम सर्विस प्राइवेट
लिमिटेड द्वारा सरायपाली में प्रधानमंत्री
विश्वकर्मा योजना का ट्रेनिंग सेंटर प्रारंभ
किया गया है, जिसमें राजमिस्त्री, बढाई, नाई
एवं टोकरी निमार्ता जैसे शिल्पकारों को
प्रशिक्षण दिया जाएगा। निफा कंपनी के
जिला प्रबंधक नरसिंह अग्रवाल ने बताया
कि इस योजना के अंतर्गत शिल्पकारों को
परंपरागत जानकारी के साथ आधुनिक
शिक्षा, नए-नए औजारों के प्रयोग का 5 दिन
का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रशिक्षण
के दौरान आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण उपरांत
मशीन आदि के लिए आर्थिक सहायता एवं
अपने कार्य को बढ़ाने हेतु बैंकिंग लोन की
सहायता सरकार के द्वारा दी जाएगी। उक्त
प्रशिक्षण हेतु ग्राम जोगनीपाली में स्थित श्री
गोपनाथ आश्रम स्कूल में कक्षाओं का
संचालन किया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षण
लेने वाले सभी विश्वकर्मा को रहने खाने-
पीने आदि सभी व्यवस्था निफा इन्फोकॉम
सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा
निःशुल्क की जाएगी।
































