पिथौरा

पिथौरा: घर खाली करो कहकर गाली गलौज धमकी मामला दर्ज

पिथौरा@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत  गाली गलौज कर जान  से मारने की धमकी का मामला सामने आया है।अनुसुइया पाण्डेय  ने पुलिस को बताई कि वह वार्ड क्र. 15 पिथौरा में रहती है कक्षा चौथी तक पढी है घरेलु कार्य करती है कि  दिनांक 28.06.2025 को सुबह करीबन 10 बजे अपने घर में नहा रही थी उसी समय  पडोसी श्रद्धा पाण्डेय एवं उसकी बेटी रितिका  घर खाली करो कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगी तब गाली गालौच करने से मना किया तो दोनों आज मकान खाली नही करोगी तो तुझे जान से खतम कर देंगे कहने लगी उसके बाद श्रद्धा पाण्डेय एवं उसकी बेटी रितिका ने स्वीपर कालोनी निवासी पिथौरा के सोनू को बुलवाकर  सोनू द्वारा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है घटना को  आसपास के लोग देखे  सुने है पुलिस ने296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!