छत्तीसगढ़

पिथौरा: सट्टा पट्टी खिला रहे युवक गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेबुलकर साहू एवम एसडीओपी पिथौरा  विनोद मिंज के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवम चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था,अवैध गतिविधयों में संलिप्त लोंगो के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना पिथौरा में पदस्थ निरक्षक गोपाल ध्रुवे को आज दिनांक 02.04.2022 को जरिए मुखबिर सूचना मिला कि मुम्बई इंडियन और राजस्थान रॉयल के बीच आईपीएल मैच में राजेश अग्रवाल नाम का व्यक्ति द्वारा सरकारी अस्पताल के सामने अपने घर मे अंको के सामने रूपये पैसे का दांव लिखकर सट्टा नामक जुआ खिला रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ मौके पर पहुचकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर अवैध सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पकड़ कर आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची ,जिसमे अंको के सामने रुपये पैसे का दांव लिखे हैं नगदी रकम 5000 रुपये ,एक नग appo कम्पनी का मोबाइल एक नग डॉट पेन को मौके पर जप्त किया।आरोपी रमेश अग्रवाल पिता संतलाल अग्रवाल उम्र 45 वर्ष सा वार्ड नम्बर 06 पिथौरा का कृत्य अपराध धारा 4(क)जुआ एक्ट के पाए जाने से थाना पिथौरा के अपराध क्रमांक 71 /2022 धारा 4(क)जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ,सम्पूर्ण कार्यवाही में ASI पाणिग्राही ,आर.गौतम पटेल,रामकिशुन, सोनी,लेमन साहू,संजय निषाद व समस्त स्टाफ थाना पिथौरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!