सरायपाली: नशे में धुत्त होकर रोड़ पर उत्पात मचा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सरायपाली पुलिस ने शराब पीकर अपने घर के सामने रोड पर उत्पात मचा रहे युवक को गिरफ्तार किया पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29.03.2022 को हमराह स्टाफ टाउन पेट्रोलिंग जुर्म जरायम पतासाजी पर रवाना हुआ था कि मुखबिर के जरिये मोबाइल फोन सूचना मिला कि ग्राम कसलबा का बसंत कुमार साहू पिता जन्मेजय साहू शराब पीकर अपने घर के सामने आम रोड पर उत्पात मचा रहा है तथा आने जाने वाले नागरिकों को परेशान कर रहा है कि सूचना प्राप्त होने पुलिस की टीम कसलबा पहुंची जहां आम रोड पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे बसंत कुमार साहू को समझाने का प्रयास किया गया तो वह शराब के नशे में पुलिस स्टाफ के साथ काफी उत्पाद मचाया। समझाने पर नहीं मानने पर बसंत कुमार साहू को हिरासत में लेकर थाना आया लाया गया डाक्टरी परीक्षण कराया गया । डाक्टरी परीक्षण बाद आरोपी बसंत कुमार साहू के विरूद्ध धारा 36 (च)(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया


























