छत्तीसगढ़
स्मार्ट सिटी का हाल हुआ बेहाल , पानी में भीग गई स्मार्ट सिटी

राजधानी में हुई आधे घंटे की झमाझम बारिश में शहर पूरी तरह से डूब गया है। रायपुर के कई इलाकों में आज भारी बारिश हुई। भारी बारिश के चलते जय स्तंभ चौक, चौबे कॉलोनी, कालीबाड़ी, बांसटाल, मौदहापारा थाने के पीछे, शहीद स्मारक के सामने, लालगंगा शॉपिंग मॉल की दुकानों में भी पानी भर गया है। वही बूढ़ातालाब के सामने स्थित मारवाड़ी शमशान के आस-पास की बस्तियों के घरों तक में पानी भर गया। वही अवंती विहार, जल विहार कॉलोनी, तेलीबांधा इलाकों में भी पानी भरा है।
AD#1























