छत्तीसगढ़नौकरी-विज्ञापनशिक्षा

लेब टीचर के लिए सबसे ज्यादा 2.20 लाख दावेदार.. परीक्षा 28 जुलाई को…

राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए 23 साल बाद फिर प्रक्रिया शुरू की गई है। अलग-अलग विषयों सहित 14…

श्रोत : दैनिक भास्कर

रायपुर (काकाखबरीलाल) । राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए 23 साल बाद फिर प्रक्रिया शुरू की गई है। अलग-अलग विषयों सहित 14 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके पहले 1995-96 में शिक्षकों की सीधी भर्ती की गई थी। उसके बाद शिक्षाकर्मी का फार्मूला लाकर उसे बंद कर दिया गया था। आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है।
अभी तक जितने पदों के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनमें सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर भर्ती के लिए सबसे ज्यादा दावेदार हैं। इसके 1200 पदों के लिए 2.20 लाख आवेदन मिले हैं। यह संख्या शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत अन्य पदों के लिए आए आवेदनों में तुलना में दोगुने से अधिक है। सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) में बड़ी संख्या में आए आवेदनों को लेकर शिक्षाविदों का कहना है कि इस पद के लिए योग्यता बारहवीं पास व अन्य तकनीकी प्रशिक्षण मांगा गया है। इसलिए इसके लिए ज्यादा आवेदन मिले हैं। आवेेदनों की संख्या के हिसाब से इसके एक पद के लिए 183 उम्मीदवारों के बीच चयन होगा। जबकि शिक्षकों के अन्य पदों के लिए ग्रेजुएशन एवं पीजी समेत अन्य योग्यताएं मांगी गई है, इसलिए उनमें सहायक विज्ञान प्रयोगशाला की अपेक्षा कम आवेदन जमा हुए हैं। गौरतलब है कि व्याख्याता, शिक्षक व सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के लिए कुल 14,276 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। व्यापमं से पिछले दिनों इसके लिए आवेदन मंगाए गए थे। भर्ती परीक्षा के लिए व्यापमं को करीब सवा तीन लाख आवेदन मिले हैं।



AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!