चाट ठेला वाले गाँव -गावों जाकर समोसे बेचकर चला रहे अपना परिवार

सरायपाली (काकाखबरीलाल).देश में जारी लांकडाऊन से सभी लोगों के दैनिक दिन पर काफी प्रभाव डाला है। इसी कड़ी में जो लोग प्रति दिन काम करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं उनकी जीवन यापन करने में काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा है। जैसे गुपचुप, भैल, छोटे-छोटे ठेले में लगाने वाले समोसे वाले, मूगफली की दुकान, इन प्रमुख दुकानों का प्रतिदिन बेचकर अपनी जीवन यापन करते हैं। इन सभी छोटे दुकान बंद होने से उनके सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गया है। ऐसा ही अपनी जीवन यापन करने के लिए गणेश चाट भंडार के संचालक गणेश राम के द्वारा साईकिल में गाँव – गाँव जाकर समोसे और बड़ा की बिक्री किया जाता है। काकाखबरीलाल की टीम ने उनसे बात कि तो उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हमारे छोटे छोटे दुकान को खोलने की अनुमति नहीं दिया जा रहा है, जिससे हमारे सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गया है। इस कारण मै प्रतिदिन मै गाँव- गाँव जाकर समोसे बड़ा बेच रहा हूँ जिससे मेरे परिवार की भरण पोषण सही ढंग से हो सके। और हमारे परिवार की आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार को इस दिशा में कदम उठाने की आवश्यकता है, जिससे हमारे जैसे छोटे दुकान वाले को हो रही आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सके।


























