महासमुंद:हमारे खेत मे क्यो काम कर रहे कहते पिटाई

महासमुंद@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का डंडा से मारपीट का मामला सामने आया है।दशरथ पुरैना ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 06 लाफिन खुर्द का रहने वाला है पढा लिखा नहीं है , खेती किसानी का काम करता है दिनांक 30/07/2025 के 12/00 बजे अपने खेत बम्हनी खार में पत्नि हेमीन बाई के साथ काम करने के लिए गये थे, उसी समय वहा पर पहले से मौजूद कन्हैया सतनामी, टीकम सतनामी व अन्य महिला देख कर हमारे खेत मे क्यो काम कर रहे हो यह हमारा खेत है कहकर सभी एक राय होकर अश्लीेल गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का, डंडा से मारपीट करने लगे । पत्नि को मारने के लिए दौडा रहे थे पत्नि वहा से भाग गयी। मारपीट से दाहिने हाथ, दोनो पैर, जांघ में चोटे आयी है। घटना को पत्नि हेमीन बाई देखे सुने है। घटना के संबंध में ग्राम कोटवार भागवत मानिकपुरी को बताया , तब भागवत मानिकपुरी डायल 112 पुलिस वाहन को बुलाया और थाना महासमुंद आये। उक्त सभी व्याकि के इस व्यवहार से हमलोग काफी भयभीत है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























