छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने की CAF जवान की हत्या…

इलाज के लिए घर पहुंचे CAF 22वीं बटालियन के जवान अर्जुन कुड़ियाम का अपहरण कर नक्सलियों ने हत्या कर दिया. एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार, CAF 22वीं बटालियन का जवान अर्जुन कुड़ियाम बीमारी की वजह से 1 महीने पहले मेडिकल लिव पर धनोरा स्थित अपने घर आया था. घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहा था. इस बीच माओवादियों ने उसका अपहरण कर हत्या को अंजाम दिया. भाकपा (माओवादी) गंगालूर एरिया कमेटी ने शव पर पर्चा रखकर जवान के डीआरसी में शामिल होने की वजह से हत्या करने की बात लिखी है. वहीं दूसरे पर्चे में जवान के दंतेवाड़ा, अरमपुर कटेकल्याण बासागुड़ा की परिधी वाले गांवों में गश्त अभियान कर कई हमलों में शामिल होने की बात कही है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!