छत्तीसगढ़

महासमुंद जिले में नशे का कारोबार करने वालों की कुंडली तैयार हो रही

महासमुंद जिले में नशे का कारोबार करने वालों की कुंडली तैयार हो रही है। कहा जा रहा है कि जिले के ऐसे लोग जो गांजा, नशीली दवा का विक्रय या करोबार करते हैं, उनकी पूरी जानकारी तैयार कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महासमुंद जिले में इसके लिए नारकोटिक्स सेल का गठन किया गया है।

हाल ही में इस सेल की बैठक आहुत हुई। बैठक में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने अवैध मादर्क पदार्थ की रोकथाम एवं तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नारकोटिक्स सेल का गठन किया है। इस टीम को एसडीओपी कल्पना वर्मा लीड करेंगी। वहीं टीम में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय राजपूत, सहायक उप निरीक्षक विकास शर्मा, प्रधान आरक्षक मिनेश ध्रुव, वीरेन्द्र नेताम, शुभम पांडे, संतोष संवरा,संदीप भोई, युवकराज ठाकुर शामिल हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!