छत्तीसगढ़

कैबिनेट सचिवालय में निकली भर्ती , सैलरी 44,900 रुपए

सेंट्रल गवर्नमेंट की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। कैबिनेट सचिवालय ने डिप्टी फील्ड ऑफिसर के 38 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए ग्रेजुएट अभ्यर्थी 4 मार्च तक कैबिनेट सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी का सिलेक्शन रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
योग्यता
अभ्यर्थी को संबंधित भाषा में ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही संबंधित विषय में दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर संबंधित भाषा में अच्छी पकड़ होना जरूरी है।

आयु सीमा
अभ्यर्थी की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सैलरी
सिलेक्टेड अभ्यर्थी को 44 हजार 900 रुपए सैलरी दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस
अभ्यर्थी का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। रिटन एग्जाम में दो पेपर होंगे। यह परीक्षा 4 घंटे की होगी, जिसके लिए कुल 200 अंक तय किए गए हैं। रिटन एग्जाम में सफल होने वाले अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
कैबिनेट सचिवालय में निकली भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को जरुरी सर्टिफिकेट, दो पासपोर्ट साइज के रंगीन फोटो और डेट ऑफ बर्थ के साथ भेजने होंगे। जिसे पोस्ट बैग नंबर 001, लोधी रोड हेड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003 पर भेजना होगा। इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cabsec.gov.in/ के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!