छत्तीसगढ़

भारतीय वायुसेना में काम करने का मौका:अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास अभ्यर्थी 19 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

भारतीय सेना में अप्रेंटिस ट्रेनिंग कोर्स कर देश की सेवा करने का सुनहरा मौका है। भारतीय वायुसेना में 80 अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए इंडियन एयर फोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर अभ्यर्थी 19 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 1 से 3 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी और परिणाम 17 मार्च 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 7700 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल

पद का नाम पदों की संख्या
मशीनिस्ट 04
शीट मेटल 07
वेल्डर गैस और चुनाव 06
मैकेनिक रेडियो रडार विमान 09
बढ़ई 03
इलेक्ट्रीशियन विमान 24
पेंटर जनरल 01
फिटर 24
योग्यता
उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही 65% अंकों के साथ ITI पास होने का सर्टिफिकेट भी जरूरी है।

आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 14 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सैलरी
7700 प्रति माह

सिलेक्शन प्रोसेस
मेरिट लिस्ट 10वीं/12वीं/ITI और प्रैक्टिकल एग्जाम में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!