छत्तीसगढ़

पुलिस थाना से एक किलो मीटर दूर मोबाइल दुकान में 7 लाख की चोरी ..

पोलसायपारा की एमआई मोबाइल दुकान में आधी रात चोरी हो गई। चोरी होते कुछ लोगों ने देखा और पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई। पुलिस 20 मिनट देरी से पहुंची। तब तक दुकान से 6 लाख रुपए का नया मोबाइल, 35 हजार रुपए का लैपटॉप, 27 हजार का एक पर्सनल मोबाइल, 40 हजार रुपए की पॉवर बैंक, स्मार्ट बैंक पर चोरों ने हाथ कर दिया। पुलिस के आने के पहले चोर बाकायदा कार में बैठकर निकल गए। बाद में पुलिस ने पीछा किया पर चोर भागने में सफल रहे। पुलिस पांच मिनट पहले आ जाती तो चोर रंगे हाथ पकड़े जाते। यह दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना है।

दुर्ग कोतवाली टीआई भूषण एक्का ने बताया कि महावीर इलेक्ट्रिकल दुकान के संचालक ऋषभ जैन की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार व मंगलवार दरमियानी रात 3 बजे की है। एक कार में सवार तीन युवक दुकान के सामने उतरे। दुकान के शटर को उठाकर अंदर घुसे। मोबाइल और एसेसीरिज समेत नकदी चोरी कर ले गए। टीआई ने बताया कि संचालक ने अभी चोरी हुई सामानों की लिस्ट नहीं दी है। मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। रात में ही दुर्ग सीएसपी जितेन्द्र यादव मौके पर पहुंच गए थे। मामले की तफ्तीश की।
वायरल वीडियो में आवाज आ रही है कि स..सर जल्दी पहुंचिए। कार राजा मोबाइल के पास खड़ी किए है। वहां भी चोरी करेंगे। इधर बदमाश कार से उतरे दुकान की ओर बढ़े। इसी बीच पुलिस गाड़ी की सायरन उन्हें सुनाई दी और कार में बैठे और दुर्ग कोतवाली थाना के सामने से राजनांदगांव की तरफ भाग गए। पुलिस की डायल 112 की गाड़ी ने पीछा किया लेकिन पुलिस की गाड़ी उनकी लग्जरी गाड़ी के पिछड़ गई।
पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम सही नहीं
जानकारी के मुताबिक आरोपी 3.10 बजे दुकान में पहुंचे। 3.13 पर पुलिस को सूचना दी गई कि दुकान में चोरी हो रही है। इधर आरोपी 3.30 बजे दुकान से निकल गए। जिस स्थान पर चोरी की वारदात हुई है वहां बैंक के दो एटीएम भी है। सूचना से पुलिस 20 मिनट बाद पहुंची। तब तक आरोपी भाग गए। जबकि थाना से महज 1 किलो मीटर की दूरी पर दुकान है। यह दुर्ग शहर का मुख्य मार्केट है। पुलिस समय रहते पहुंच जाती तो चोर पकड़े जाते।

जानकारी मिली है कि यही कार सवार राजनांदगांव पहुंचे। जहां संजू मोबाइल दुकान में धावा बोला। वहां भी मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी की वारदात की घटना सामने आई है।
इनकी थी रात्रि गश्त ड्यूटी
– दुर्ग सीएसपी जितेन्द्र यादव
-पुलगांव टीआई नरेश पटेल
-पद्मनाभपुर प्रभारी डी मंडावी
सीधी बात: संजय ध्रुव, एएसपी शहर
सवाल-मोबाइल दुकान में चोरी हो रही थी तभी करीब 3.10 बजे पुलिस को सूचना मिल गई थी। लेकिन 3.30 बजे चोर वारदात कर भाग गए। पुलिस क्यों नहीं पकड़ सकी।
– समय से घटना की सूचना मिल गई थी। हमारी पेट्रोलिंग और डायल 112 की टीम ने पीछा भी किया। लेकिन आरोपी कार में थे। उन्हें पकड़ नहीं पाए।
सवाल- थाना से 1 किलो मीटर की दूरी पर घटना हुई है। 30 मिनट तक चोर आराम से चोरी करते रहे। पुलिस क्वीक रिस्पॉन्स क्यों नहीं दिखाई ?
– ऐसा नहीं है…। पुलिस का रिस्पॉन्स बहुत अच्छा था। आरोपियों का पुलिस ने पीछा भी किया।
सवाल- दुर्ग जोन में किन अधिकारियों की रात्रि गश्त थी। इनकी मौजूदगी कहां पर थी। क्या इसकी जांच होगी। यहां उनकी लापरवाही मानते है।
– दुर्ग सीएसपी, पुलगांव टीआई नरेश पटेल और पद्मनाभपुर प्रभारी धरम मंडावी की रात्रि गश्त थी। इसकी समीक्षा की जाएगी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!