सरायपाली:सामुहिक दवा सेवन MDA का प्रशिक्षण दिया गया

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।विकासखंड सरायपाली के बीएमओ वी ए के कोसरिया के निर्देशन में पीएचसी बलोदा के समस्त RHO, CHO, पीएचसी स्टॉफ, मितानिन प्रशिक्षक , मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फाईलेरिया मुक्त अभियान के अंतर्गत सामुहिक दवा सेवन ( MDA ) का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बताया गया कि फाईलेरिया बीमारी क्युलेक्स मच्छर के काटने से एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति मे फैलता है ।
इसलिए फाईलेरिया रोधी दवाई सभी को खाना चाहिए, ताकि फाईलेरिया ( हाथी पांव , हाइड्रोसिल) की बीमारी समुदाय में नहीं फैल पाये । सामुहिक दवा सेवन कार्यक्रम दिनांक 10-02-2025 से 14-02-2025 तक आंगनबाड़ी केंद्र ,स्कूल व सभी शासकीय संस्थाओं में IDA ( Ivermectin + DEC + Albendazole) की दवाई खिलायी जाएगी तथा दिनांक 15-02-2025 से 25-02-2025 तक घर-घर भ्रमण कर दवाई खिलायी जाएगी । दिनांक 26-02-2025 से दिनांक 28-02-2025 तक छूटे हुए लाभार्थियों को माप अप राउंड में दवाई खिलाना है। फाईलेरिया रोधी दवाई को गर्भवती महिलाओं, 0 से 2 वर्ष के बच्चे व गंभीर बीमारी वालों को नहीं खिलाना है ।और IDA की दवाई को खाली पेट नहीं खिलाना है इस प्रशिक्षण में who से प्रशांत दुबे ( PCI ) , संकीर्तन बुड़ेक ( MI ), डोलामणी भोई सेक्टर सुपरवाइजर बलोदा उपस्थित थे।
























