तेदुकोना:घर से मोटर साइकिल हुआ पार



तेदुकोना । आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है। तिलेश्वर पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम नवागांव कला में रहता है कृषि कार्य करता है बी काम तक पढा है दिनांक 21/03/25 के रात करीब 09/00 बजे पूरा परिवार खाना खाकर सो गये थे और पत्नि के नाम देवशरी बाई पटेल के नाम से एक्टिवा 125 डिस्क क्रमांक CG06HC5853 भूरे रंग की रोजाना की भांति घर के सामने खडी करके सो गये थे सुबह उठकर देखा तो घर के सामने हमारी एक्टिवा चेचिस नंबर ME4JK13CKRD166957 इंजन नंबर JK13ED7239595 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है अपने आस पास के गांव में चार दिन तक लोगों से पूछताछ पता तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला उपरोक्त एक्टिवा अपनी पत्नि के नाम से लिया था रोज अपनी घर के सामने खडी करता था कभी ऐसी घटना नहीं घटी थी मेरी एक्टिवा 125डिस्क भूरे रंग को कोई अज्ञात चोर व्यक्ति चोरी कर ले गया है पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























