सरायपाली

सरायपाली: यहां जादुई पिटारा का विमोचन

सरायपाली (काकाखबरीलाल)विकासखंड सरायपाली के शासकीय

प्राथमिक शाला कसडोल में जादुई पिटारा का विमोचन

विकासखंड के शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी, सहा.

विकास खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र रावल एवं विकासखंड

स्रोत केंद्र समन्वयक समग्र शिक्षा सतीश स्वरूप

पटेल, प्रधान पाठक क्रांति कुमार सतपथी के कर कमलों से

जादुई पिटारा का विमोचन कार्य संपन्न हुआ। राष्ट्रीय शिक्षा

नीति-2020 के तहत फाऊंडेशनल स्टेज के बच्चों को खेल-

खेल में शिक्षा प्रदान करना है। इसके तहत खेल-खिलौने

आधारित शिक्षण पर जोर दिया गया।

जादुई पिटारा के खेल-खिलौना को देखकर बच्चे बड़े उत्साहित नजर आए और बड़े रोचक ढंग से गतिविधियों में भाग लिया। जादुई पिटारा के संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया गया की जादुई पिटारा बच्चों के तीन विकासात्मक लक्ष्य पर ध्यान रखकर बनाया गया है। प्रत्येक स्कूलों में इस तरह के पिटारा का निर्माण किया जाना चाहिए। बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल द्वारा शिक्षा विभाग के तहत चलाए जा रहे अन्य योजनाओं से अवगत कराया तथा बहुभाषा शिक्षण और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी उन्होंने जोर दिया। शासकीय प्राथमिक शाला कसडोल में हस्तनिर्मित बांस के खिलौना, मिट्टी के खिलौने, लकड़ी के खिलौनों का प्रदर्शनी रखा गया था। छात्रों द्वारा निर्मित हस्तपुस्तिका, विज्ञान के प्रयोग एवं कबाड़ से जुगाड़ के 50 से अधिक टीएलएम का प्रदर्शन

किया गया।

सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन के लिए मॉकड्रिल का प्रदर्शन मास्टर ट्रेनर शैलेंद्र नायक व्याख्याता, शास. उ. मा. वि. केना द्वारा बच्चों को सुव्यवस्थित ढंग से आगजनी में आग बुझाने का मॉकड्रिल कराया गया। आपदा और उनसे बचाव पर बच्चों से चर्चा की और महत्वपूर्ण सावधानियों के संबंध में विस्तार से बताया। समस्त अधिकारियों एवं पालकों, शिक्षकों तथा बच्चों को विशेष रूप से बकेट्स-चैन विधि का प्रायोगिक प्रदर्शन करके दिखाया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकुल केंद्र किसड़ी के समन्वयक नेहरू लाल चौधरी, समन्वयक सुशील चौधरी ,राजेश पटेल, दुर्वादल दीप, प्रधानपाठक अंजू पटेल, प्रधान निर्मल कुमार पुरोहित, सुरेंद्र भोई, जगदीश लाल भोई, स्वराज प्रधान, अनीश पंडा, रूपधर कलेत, मंगल साहू, मनोहर मेहेर, अलका कुजूर, लीलामन नेताम, शांतिभूषण भोई, अनिल कुमार चौधरी, अंजलिना नंद, प्रदीप कुमार रथ, जन भागीदारी समिति शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला कसडोल के सदस्य गण एवं संकुल के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसडोल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!