सरायपाली

सरायपाली: कबाड़ी सामग्री की आड़ में करता था अवैध शराब की तस्करी… आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली( काकाखबरीलाल).श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय
महासमुंद श्री दिव्यांग कुमार पटेल

के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदया महासमुंद श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सराईपाली श्री विकास पाटले एवं थाना प्रभारी सरायपाली सुश्री वीणा यादव के मार्गदर्शन में चौकी बलौदा थाना सरायपाली क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन/ बिक्री पर कार्यवाही करते हुए दिनाँक 25/07/2021 मुखबीर की सूचना पर चौकी बलौदा के ग्राम हरिबनपुर मोड़ के पास खुला जगह मे अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु परिवहन कर ले जा रहे थे की सूचना पाकर तत्काल मौके में जाकर तस्दीक करने पर परमानंद रात्रे पिता चंद्रभानु रात्रे उम्र 27वर्ष ग्राम किसड़ी चौकी बलौदा अवैध रूप से 01पीला रंग के 20-लीटर वाली प्लास्टिक के जरीकेन , कुल15लीटर अवैध महुआ शराब कीमती लगभग 3000रुपये को हीरो HF डिलक्स वाहन नंबर CG 06-GF 2780 वाहन किमती 30000 हजार, ग्राहक की तलाश करते हुए मिले जिसे महुआ शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस देने पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का करना पाए जाने से मोके से अवैध महुआ शराब15लीटर कीमती लगभग 3000₹ कुल जुमला 33000₹ को मौके से जप्त कर आरोपी, परमानंद रात्रे को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध्द कर न्यायीक रीमाण्ड पर भेजा गया।।सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी बलौदा उप निरीक्षक नसीम उद्दीन खान ,प्रधान आरक्षक विरेंद्र सेठ आरक्षक ,वीरेंद्र कर,सैनिक ईश्वर राणा शामिल रहे।।।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!