छत्तीसगढ़छालीवुडरायपुर

छालीवुड की नई उभरती हुई स्टार जिया चन्द्राकर

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। जिया चंद्राकर ने अभी तक 4-5 छत्तीसगढ़ी और 1 हिन्दी एल्बमो मे काम किया है । जिया को बचपन से ही फिल्मी दुनिया का शौक रहा है । हाल हि मे जिया ने एक छत्तीसगढ़ी एल्बम “मत रो पिया” की शूटिंग सराईपाली मे की है जिसे 2 पार्ट मे रिलीज़ किया जाएगा । पहला पार्ट सस्पेंस के साथ बनाया गया है और इसके आगे की कहानी पार्ट 2 मे दिखाई जाएगी । इस एल्बम के लिए जिया ने बहुत हि मेहनत की है क्योकि इसमे वो डबल रोल मे नजर आने वाली है । इस एल्बम मे एक फिल्म की स्टोरी को 15 मिनट मे गाने के माध्यम से दिखाया गया है । इस एल्बम के लिए 3 दिन तक रिहर्सल किया गया और इसकी शूटिंग मे 7 दिन का समय लगा । जिया ने बताया की यह एल्बम उनके लिए ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं है । यह उनके लिए एक चेलेंजिंग रोल से कम नहीं था । जिया का कहना है वो फिल्मी दुनिया मे अपनी एक अलग स्टाइल और पहचान बनाना चाहती है । इस एल्बम के शूटिंग के दौरान जिया की मुलाक़ात एक फिल्म डायरेक्टर से हुई उन्होंने जिया की एक्टिंग देख के उनका ऑडिशन लिया और उन्होंने अपनी फिल्म के लिए जिया को ऑफर किया है। इस फिल्म मे जिया लीड नायिका के रूप मे दिखाई देगी जिसकी शूटिंग फ़रवरी 2023 से शुरु होने वाली है । बहुत जल्द इस फिल्म का नाम विमोचन होने वाला है ।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!