दिल्ली

साइकिल से डिलीवरी ब्वॉय ने 20 मिनट में 9 किमी की दूरी तय कर कस्टमर तक पहंचाया खाना कस्टमर ने गिफ्ट की बाइक

हैदराबाद . मेहनत करने वालों के लिए रास्ते खुल ही जाते हैं. यह बात हैदराबाद के डिलीवरी ब्वॉय मोहम्मद अकील पर सही साबित होती है. साइकिल से डिलीवरी ब्वॉय अकील ने महज 20 मिनट में 9 किमी की दूरी तय कर कस्टमर तक खाना पहुंचाया. उसकी मेहनत को देख कस्टमर ने उसे मोटर साइकिल गिफ्ट की.आईटी प्रोफेशनल रुबिन मुकेश के आर्डर पर अकील 14 जून को फूड डिलीवरी करने उनके घर गया था. आर्डर लेने जब रुबिन नीचे आया तो पाया कि अकील बारिश में साइकिल से 20 मिनट में 9 किमी की दूरी तय तक उनके पास आया है. यह बात रुबिन के दिल को छू गई और उन्होंने बी टेक थर्ड इयर की पढ़ाई कर रहे अकील की फोटो उसी दिन सोशल मीडिया में शेयर करते दोस्तों से मदद की बात कही.सोशल मीडिया में की गई अपील का जल्द असर हुआ और महज 3 दिन में मोटरसाइकिल के लिए जरूरी 65 हजार की बजाए 73 हजार रुपए जमा हो गए. 18 जून को इस रकम के जरिए मोटरसाइकिल के साथ हेलमेट, रेनकोट और सैनिटाइजर खरीदकर उन्होंने अकील को गिफ्ट किया. मोची का काम करने वाले पिता की संतान अकील ने इस मदद के लिए सबका शुक्रिया अदा किया.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!