तेंदूकोना स्थित विद्या देवी गौशाला के सदस्यों ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री रविंद्र चौबे से की सौजन्य मुलाकात

रिपोर्ट नंदकिशोर अग्रवाल
कल दिनांक 04 /02/2019 को विद्या देवी गौशाला के अध्यक्ष श्री गणेश अग्रवाल के साथ तेंदू कोना के अन्य सदस्य श्री जितेंद्र कुमार सोनी, निरंजन पटेल एवं सजन अग्रवाल के साथ कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री रविंद्र चौबे से सौजन्य मुलाकात की । इस दौरान श्री गणेश अग्रवाल ने तेंदू कोना के पास भीखा पाली स्थित श्री विद्या देवी गौशाला के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा प्रतीक स्वरूप गौ माता की मूर्ति श्री चौबे को भेट की। इस अवसर पर श्री चौबे ने विद्या देवी गो शाला के संचालक श्री गणेश अग्रवाल को विद्या देवी गौशाला आने का आश्वासन भी दिया तथा शुभकामनाएं दी ।आगे उन्होंने कहा की गौ सेवाका कार्य पुण्य का कार्य है और आशा करता हूं कि आपके विद्या देवी गौशाला से और भी लोगों को प्रेरणा मिलेगी तथा भविष्य में भी आप इसी तरह लगातार गो सेवा में लगे रहे यही मेरी शुभकामनाएं हैं। आगे उन्होंने गौशाला के संबंध में श्री गणेश अग्रवाल को आश्वासनआश्वासन दिया कि शासन द्वारा जो भी मदद गौशाला के लिए हो सकेगी हम उनको पूरा करने के लिए यथाशक्ति सहयोग करेंगे।
























