छत्तीसगढ़

शराबी पिता से तंग दो बेटों ने ली बाप की जान, आए दिन के झगड़े से थे तंग

जोरातराई गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 2 बेटों ने ही मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी है। दोनों ने अपने पिता को इसलिए मार डाला, क्योंकि वो शराब पीकर आए दिन घर में विवाद करता था। दरअसल, जोरातराई निवासी अशोक साहू (47) शराब पीने का आदि था। अशोक रोज शराब पीकर घर में आता था और अपनी बीवी से विवाद करता था। इसी दौरान उसके दोनों बेटे रुपेश साहू (23) और टोमन साहू (22) भी रायपुर से मंगलवार को घर लौटे थे। रुपेश और टोमन रायपुर में मोटर मैकेनिक का काम करते थे। दोनों जैसे ही करीब 12 बजे अपने घर पहुंचे उनसे भी अशोक विवाद करने लगा। दोनों ने उसे समझाने की कोशिश की, फिर भी अशोक नहीं माना। तब गुस्से में आकर रुपेश और टोमन ने अशोक के सिर पर हाथ में पहने हुए कड़े से कई बार हमला किया, फिर ईंट उठाकर उसके सिर पर मारा जिससे उसी वक्त अशोक की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों बेटों को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!