बागबाहरा

बागबाहरा : तू कौन होता है मना करने वाला कहकर हाथ मुक्का से मारपीट

बागबाहरा. मनीष श्रीवास्तव ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 13 फुलवारीपारा बागबाहरा का रहने वाला है वह पेशे से अधिवक्ता है । दिनांक 07 अक्टूबर रात्रि लगभग 09:00 बजे खाना खाकर अपने घर में बैठा हुआ था तभी उनके घर के बाहर किसी व्यक्ति द्वारा किसी को गाली देने की आवाज आयी तब वह अपने घर के बाहर निकलकर देखा तो डबरापारा का पप्पू साहू पिता परमानन्द साहू निवासी डबरापारा द्वारा उनके घर के बाहर आकर गाली गलौज कर रहा था जिसे उनके द्वारा गाली देने से मना किया तो पप्पू साहू तू कौन होता है मुझे मना करने वाला कहकर अश्लील गाली गलौज देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है मारपीट को देख कर उनकी मां मालती देवी और पत्नी मीता श्रीवास्तव बीच बचाव करने आये तो उसे भी अश्लील गाली गलौज कर धक्का मुक्की की है। मारपीट करने से उनके चेहरे में चोट लग खून निकला है और कपडे भी फाड दिया है। पप्पू साहू द्वारा उन्हें एवं परिवार को जान से मार देने की धमकी देकर वहां से चला गया। जान से मारने की धमकी से वह और परिवार बहुत भयभीत है। प्रार्थी कि शिकायत पर पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!