पिथौरा

पवित्र हज यात्रा हेतु शिक्षिका तबस्सुम शेख को सम्समान विदाई

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल@ पिथौरा। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहारा की शिक्षिका तबस्सुम शेख को 45 दिवसीय पवित्र हज यात्रा हेतु विद्यालय परिवार की ओर से शाल, श्रीफल एवं शुभकामना पत्र भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई।

इस गरिमामय अवसर पर संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने अपने उद्बोधन में कहा—हम सभी की ओर से आपको पवित्र हज यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन यात्रा आपके जीवन में सुख, शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का संचार करे। आप खैरियत के साथ लौटें, यही हमारी दिली दुआ और इल्तिज़ा है।
इस अवसर पर मिडिल स्कूल के शिक्षक दिलीप कुमार पटेल, प्राथमिक शाला कसहीबाहारा के प्रधान पाठक हितेश पटेल, सहायक शिक्षक संतोष साहू ने उपहार भेंट की तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भी तबस्सुम शेख को शुभकामनाएं दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!