कोमाखान:डंडे से पिटाई मामला दर्ज

कोमाखान। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।सुशील पाडे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सराईपाली में रहता है, खेती किसानी काम करता है कक्षा 08 वीं तक पढा है दिनांक 14.09.25 को शाम को चचेरी बहन दुलौरिन व युवराज पाडे हमारे जमीन से आना करते हो कहकर वाद विवाद लडाई झगडा उनके द्वारा किये थे उसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2025 को सुबह करीबन 07.00 बजे घर के सामने चचेरी बहन दुलौरिन बाई और भतीजा युवराज पाडे दोनों पत्नी दीना बाई को गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों एक राय होकर दुलौरिन बाई पत्नी को पकडी थी और युवराज पाडे अपने हाथ में रखे डंडे से मारपीट कर रहे थे , मुझे आते देखकर दोनों भाग गये। घटना को बहन धरमीन बाई , पडोसी सुंदरिया विश्वकर्मा देखे हैं मारपीट से पत्नी के कमर में चोट एवं सिर में चोट है व खून बह रहा है जिसका शासकीय अस्पताल बागबाहरा में ईलाज चल रहा है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















