जंगल से बिछड़ चुका हिरण के बच्चे को युवक ने बचाया

(सरायपाली काकाखबरीलाल). सरायपाली के दूरस्थ वनांचल ग्राम पंचायत मल्दमाल के आश्रित ग्राम कस्तुराबहाल में आज जंगल से एक हिरण का बच्चा पानी के तलाश में तालाब आ गया. और पानी पीने के लिए पानी पीने उतरने गया, जहाँ कुत्तों के बच्चों ने हिरण के बच्चे को देख उसपर हमला कर दिया. घटना आज सुबह 10 बजे की है इस हमले में जान बचाने के लिए हिरण का बच्चा जंगल तरफ भागने लगा तो कुत्तों ने भी घेरने की कोशिश करते हुए और भागते-भागते हिरण के बच्चे को जंगल की तरफ पहुँच गए थे. लेकिन समय पर गांव का एक युवा चित्रसेन विभार वहां आ पहुँचा और कुत्तों को बड़ी मुश्किल से भगा कर हिरण के बच्चे को बचाया. बताया गया कि हिरण के बच्चे के पैर और पीछे तरफ चोटें आई है, भागते भागते उसका सांस भी फुल गया था. गांव के युवा ने बड़ी मुस्तैदी के साथ हिरण के बच्चे की जान बचाया. बाद में उनके साथियों भी वहां पहुँचे और वन विभाग को सूचना दी. जिसके बाद घटना स्थल पर वन विभाग की टीम हिरण के चिकित्सा के लिए उसे चिकित्सालय ले गए.जहां उसका समुचित उपचार किया जा रहा है ।
























