बसना : बाईक की ठोकर से युवक की मौत

बसना (काकाखबरीलाल). प्रकाश सेन्दरिया ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 09 बसना थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 09 जुलाई को रात्रि करीब 09.30 बजे उनका भांजा गुलाब भारती अपने दोस्त सोनू कोसरिया की मोटर सायकल हीरो एक्सट्रीम क्रमांक CG 06 GG 8437 में सोनू कोसरिया के भांजा नवीन भोई को बैठाकर सिटी ग्राउंड बसना से ग्राम गढपटनी की ओर जा रहा था मोटर सायकल को उनका भांजा गुलाब भारती चला रहा था कि गढपटनी रोड वार्ड क्रमांक 11 सांई विहार कालोनी मोड के पास पहुंचा था तभी सामने की ओर से मोटर सायकल बजाज प्लेटीना क्रमांक CG 06 G 1940 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल हीरो एक्सट्रीम क्रमांक CG 06 GG 8437 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल चालक गुलाब भारती के सिने में व पसली मे चोंट आई व पिछे बैठे नवीन भोई के चेहरे व बांये हाथ में चोंट आई है और वाहन क्षतिग्रस्त हो
गई है जिसे प्रायवेट वाहन से ईलाज के लिए सीएचसी बसना ले गये थे जहां से रिफर करने पर गुलाब भारती को बेहतर ईलाज के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम बसना ले गये थे जहां डाक्टर साहब ने चेक कर गुलाब भारती की मृत्यु हो जाना बताया पुलिस ने 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























