पटेवा

पटेवा: बेलपारा रोड़ के पास मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मारी ठोकर

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।किसन कुमार ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह   निवासी ग्राम रूमेकेल थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है, कि दिनांक 08.06.2025 को गांव के पवन कुमार ध्रुव अपनी मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GW 7086 को चलाते हुए  लड़का खेमन ध्रुव को पीछे में बैठाकर ग्राम चौकबेड़ा गये थे, चौकबेड़ा से वापस आते समय शाम करीबन 06.30 बजे बावनकेरा-बेलपारा रोड़ ग्राम बेलपारा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही मोटर सायकल अपाचे क्रमांक CG 06 GV 6326 का चालक पारसमणी ध्रुव अपनी मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल प्लेटिना क्रमाक CG 06 GW 7086 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । एक्सीडेंट होने से  लड़का खेमन ध्रुव के बांया पैर, सिर एवं चेहरा में चोट आया है. जो ईलाज के लिए दीवान मल्टी स्पेस्लिस्ट अस्पताल भांठागांव रायपुर में भर्ती है, जिसका ईलाज चल रहा है ।  पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!