देश-दुनिया

बाबा का अनोखा प्रण सिर की जटाओ से  बिना मिट्टी के उगाया अनाज

उत्तर प्रदेश ( काकाखबरीलाल). प्रयागराज संगम पर लगे माघ मेला में साधु संतों की भीड़ में अनाज वाले बाबा की जमकर चर्चा हो रही है. जहां भी ये बाबा जाते हैं, उन्हें देखने वालों की भीड़ लग जाती है. दरअसल इस बाबा ने अपने सिर पर जौं और चने की बालियां उगा रखी हैं. बाबा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अनोखा प्रण लिया हुआ है.

इसलिए लिया अनोखा प्रण
माघ मेले में आए बाबा ने बताया कि अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन जल्द हों इसलिए ये अनोखा प्रण लिया हुआ है. इन संत के कदम जिस ओर पड़ते हैं, वहां लोगों में इनसे बात करने और देखने को लेकर कौतूहल छा जाता है. इस संत ने अपना नाम अमरजीत संत रविदास बताया. संत रविदास का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है, कि उनकी मनोकामना जल्द पूरी होगी.
बाबा अमरजीत संत रविदास की जटाओं में अनाज की बलियां उगी हुई हैं.उन्होंने बताया कि जटाओं में जौं, चना, मेंथी, उड़द के बीज डाल दिए थे, अब उसमें बालियां निकल आई हैं. खास बात ये है कि इसमें मिट्टी बिल्कुल नहीं है. अमरजीत संत रविदास मारकुंडी जिला सोनभद्र से प्रयागराज के माघ मेले में आए हैं. इनका ये अनोखा प्रण मेले में खास चर्चा का विषय बना हुआ है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!