युवासेना के निष्ठाभाव से सक्रिय मनोहर सेन हुए पदोन्नत

युवासेना – छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा इकाई के अध्यक्ष पद हुये मनोनीत
शिवसेना – छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी के आदेशानुसार आगामी आमचुनाव में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवासेना – छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव डॉ. अरूण कुमार पाण्डेय लगातार सभी विधानसभाओं के सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करके सीधे सेना प्रमुख के निर्देशानुसार संगठन में भारी बदलाव करते नज़र आ रहे हैं।
खैरागढ़ शहर इकाई के अध्यक्ष पद पर पूर्ण निष्ठा भाव से दो वर्ष की सफल ज़िम्मेदारी का निर्वहन कर चुके मनोहर सेन की क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता व एक शसक्त युवा नेता के रूप में पहचान उनके लगातार सक्रियता का प्रतीक है, उन्होंने खैरागढ़ के विद्यालय – महाविद्यालय में व्याप्त बदहाली पर लगातार अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए युवाओं के बीच अपनी एक ख़ास जगह बनाई है।
मनोहर सेन के नेतृत्व में खैरागढ़ शहर में वृहत नशामुक्ति अभियान, स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था पर हल्ला बोलना व प्रशासनिक शिथिलता पर जमकर प्रशासन के ख़िलाफ़ प्रत्येक जनसमस्याओं पर पार्टी का प्रतिनिधित्व किया गया है।
युवासेना – छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय से जारी अधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में डॉ. अरुण पाण्डेय ने बताया हैकि मनोहर सेन द्वारा शिवसेना संस्थापक स्व. बाला साहेब ठाकरे के हिंदुत्ववादी विचारधारा को अपनाते हुए प्रदेश प्रमुख श्री धन्नजय सिंह परिहार जी के कुशल मार्गदर्शन में लगातार संगठन विस्तार हेतु किये गए प्रयास सराहनीय है, मनोहर न सिर्फ खैरागढ़ शहर तक बल्कि सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में आज अपनी सक्रियता, युवाओं के हित में कार्य व निष्ठाभाव के कारण क्षेत्र के युवाओं का चहेता चेहरा है।
अतः उन्हें खैरागढ़ इकाई के अध्यक्ष पद से पदोन्नत करते हुए विधानसभा के अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी देते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है, उन्हें इस नए जिम्मेदारी पर समस्त युवासेना परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेशित है। इन शब्दों के साथ उन्होंने आज मनोहर सेन को खैरागढ़ विधानसभा के पद पर पदोन्नत किया गया है।
अवगत होकि मनोहर सेन के पदोन्नति के निर्णय को क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं व युवाओं ने स्वागत किया है कार्यकर्ताओं में नई उमंग के साथ इस खुशी का लहर है। मनोहर सेन को युवासेना विधान सभा अध्यक्ष बनाऐ जाने पर शिवसेना खैरागढ़ इकाई के विधानसभा प्रमुख कौशेन्द्र सिंह, ब्लाक प्रमुख भानुप्रताप वर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष नरेंद्र सेन, प्रहलाद वर्मा, उत्तम वर्मा, मुन्ना वर्मा, श्रीराम ठाकुर, देवराज सेन, घनश्याम रजक, मुकेश श्रीवास, धनेश्वर वर्मा, देवापाल, चंदन योगी, रमेश यादव, पोषण साहू व समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।



























