दिल्ली

खेत में नग्न अवस्था में मिली महिला का शव इलाके में मचा हड़कंप

दिल्ली (काकाखबरीलाल) उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के बांगरमऊ-बिल्लौर मार्ग पर उस वक्त अफरातफरी मच गई. जब गंगा नदी पुल के नानामऊ घाट के पास एक खेत में महिला का शव नग्न अवस्था में मिला. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, मौके पर पहुंचे सीओ और एसओ ने आसपास के गावों के लोगों से शव के पहचान कराने की कोशिश की.कुछ देर बाद महिला के पति मौके पर पहुंचा और उसने शव को पहचाना. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी. उसने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई थी. जिसके बाद शनिवार को शव गंगा किनारे दफना दिया था.
उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली अंतर्गत गंगा नदी पुल के नीचे गांव अंटवा के पास कुछ किसान खेत में सरसों काट रहे थे. उसी दौरान किसान ने एक महिला का नग्न अवस्था में शव पड़ा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसके देखते ही वहां पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, ग्रामीणों ने घटना की सूचना बांगरमऊ पुलिस को दी.
सीओ और कोतवाली प्रभारी ने शव की शिनाख्त आसपास गांव के लोगों को बुलाकर शव शिनाख्त की. इसी दौरान क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी युवक ने पहुंचकर शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की. इस मामले में एडिशनल एसपी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि खोजबीन की गई तो पता चला कि बांगरमऊ क्षेत्र में रहने वाले सुरेंद्र कुमार की पत्नी की डेड बॉडी है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी होने वाली थी. जिसके लिए उसे अस्पताल लेकर गया था लेकिन डिलीवरी के दौरान ही उसके बच्चे की मौत हो गई. फिर उसकी पत्नी की तबियत भी बहुत खराब हो गई. आईसीयू में भर्ती के लिए वो कल्याणपुर के किसी बड़े अस्पताल ले जा रहा था. लेकिन रास्ते में उसकी पत्नी की भी मौत हो गई. परिजनों ने मां और बच्चे की मौत के बाद दोनों एक ही गड्ढे में दफना दिया था. लेकिन डेड बॉडी उस गड्ढे से कैसै बाहर आई इसकी छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!