बसनामहासुमंद

बसना विकासखंड अंतर्गत बिजराभांठा स्कूल के बच्चों का प्रतियोगी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन।

बसना।विकास खंड से महज 15 किमी दूर नौगड़ी के पास बिजराभांठा गांव स्थित है शासकीय उच्च प्राथमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला बिजराभांठा के बच्चों का इस वर्ष राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा जो शासकीय आदर्श उच्च माध्यमिक शाला महासमुंद में आयोजित किया गया था,जिसमे बसना विकास खंड के 4 छात्रों का चयन हुआ जो कि शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बिजराभांठा के ही छात्र हैं।
इन छात्रों को प्रतिमाह 1000 की दर से 12वीं कक्षा की पढ़ाई तक मिलेगा जो निम्नानुसार हैं
देवेंद्र पिता मोहित, रोहित पिता पिलेश्वर,करुणा पिता अमर सिंह,निखिल पिता कृष्णा गुप्ता, सभी बच्चे ग्राम पंचायत बिजराभांठा के हैं।

इस गांव के प्रतिभावान छात्र का चयन राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 19 में हुआ है।
साथ ही प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा 2018 19 केंद्र शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला महासमुंद में आयोजित परीक्षा में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बिजराभांठा के 5 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ जो निम्नानुसार हैं
कु.भूमिका पिता रामसिंह,गायत्री पिता मोहनलाल, देवेंद्र पिता मोहित, करुणा पिता अमर सिंह,निखिल पिता कृष्णा गुप्ता।
सभी छात्र-छात्राएं शासन द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय रायपुर बिलासपुर एवं जशपुर में अध्ययनरत है।

सुखी धरती करे पुकार,वृक्ष लगा कर करो श्रृंगार का संदेश

उच्च प्राथमिक शाला बिजराभांठा के शाला प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गय है,एवं उनको बचाने के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है,नीम जामुन,अमरूद,आम जैसे पौध रोप गये है।वृक्षारोपण से ही पृथ्वी पर सुखचैन है,वृक्षारोपण करना चाहिए यह जीवन का एक महत्वपूर्ण संदेश है।इस विद्यालय में पिटी योगा पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जोर।

आपको बता दें कि उच्च प्राथ.शाला बिजराभांठा में अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जोर शोर से कराई जाती है, प्रधान पाठक सुधाकर बारीक ,सहयोगी शिक्षक उत्तरा कुमार चौधरी एवं अरुण कुमार निषाद द्वारा बच्चों को इस काबिल बनाने में अथक प्रयास किया जा रहा है। उक्त खुशी के अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष शिवकुमार नायक,समिति के सदस्य श्रवण चौधरी,पिलेश्वर चौधरी,सुमित्रा नायक,उर्मिला निषाद एवं शाला के समस्त शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ रही है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!