
शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल,बसना विधानसभा: मुख्यमंत्री आबादी पट्टा योजना अंतर्गत विकासखंड के ग्राम पंचायत नरसिंहपुर के आश्रित ग्राम जर्रा एवं पंचायत बामडाडीह में संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री आबादी पट्टा वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती चौधरी ने कहा कि आज वर्षों से आबादी भूमि पर काबिज लोगों को उनका मालिकाना हक मिलने जा रहा है। ये हमारी भाजपा सरकार एवं के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अभिनय सोच का परिणाम है कि सत्यापन तथा वास्तविक कब्जे के आधार पर आज आवासीय पट्टा प्रदान किया जा रहा है। लोगों को अब मुख्यमंत्री आबादी पट्टे से शासन की तमाम कई ऐसी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे जो कभी पटटे के अभाव में नही मिला करता था।

इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, सरपंच बामराडीह शशीकला पटेल, सरपंच जर्रा गंगाबाई पटेल, नरसिंह पटेल, सत्यवान, शोकोलाल बगर्ति, विरंची, पदमाबाई, लोचन, साकराबाई, प्रभाकर, रामजी, दिलीप यादव जेएसटी ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




























