छत्तीसगढ़
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों को 27 से दिया जाएगा टोकन, 1 दिसंबर से शुरू होगी खरीदी

रायपुर (काकाखबरीलाल)। समर्थन मूल्य पर एक दिसंबर से शुरू हो रही धान खरीदी के लिए किसानों को 27 नवंबर से टोकन वितरण किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 2.49 किसानों का नवीन पंजीयन किया गया है, जिन्हें मिलाकर कुल 21 लाख 48 हजार किसानों का पंजीयन किया गया है। इस वर्ष धान विक्रय हेतु कुल पंजीकृत कृषकों की संख्या गतवर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है।
AD#1



























