छत्तीसगढ़

भारतीय गेंदबाजों के सामने आने से डरा पाकिस्तान का यह बल्लेबाज, टीम को बदलनी पड़ी ओपनिंग जोड़ी

काकाखबरीलाल@डेस्क रिपोर्ट। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में दूसरी बार आमने-सामने हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का चैलेंज दिया। जवाब में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत की और पहले ही ओवर से प्रहार करना शुरू किया। लेकिन, इस मैच में एक पाकिस्तानी बल्लेबाज भारत के खिलाफ ओपनिंग करने से डर गए। इसलिए पाकिस्तान इस मुकाबले में नए ओपनरों के साथ उतरी है।

भारत के खिलाफ बदल गया पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी

सुपर चार के मुकाबले में पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी ही बदल गई। जी हां, अब तक इस टूर्नामेंट में साहिबजादा फरहान और सैम अयूब ओपन करने के लिए आ रहे थे, लेकिन इस बार एक बल्लेबाज ने टीम इंडिया के गेंदबाजों के डर से अपना बैटिंग ऑर्डर ही बदल दिया। वो बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि तीन बार लगातार डक आउट होने वाले सैम अयूब हैं। सैम इस मैच में ओपन करने के लिए नहीं आए और उनकी जगह पर फखर जमान को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, अयूब नंबर तीन पर खेलने आए।

पिछली तीन पारियों में नहीं खुला था सैम अयूब का खाता

बाएं हाथ के बल्लेबाज सैम अयूब का इस टूर्नामेंट में अब तक खाता नहीं खुला था। पहले मुकाबले में ओमान के सामने वो बिना कोई स्कोर किए ही पवेलियन लौट गए थे, जबकि दूसरे मैच में भारत के खिलाफ भी उनका खाता नहीं खुला। उस मैच में हार्दिक पांड्या ने पारी की पहली ही गेंद पर कीपर के हाथों कैच करवा दिया। उसके बाद अगले मैच में जब वो यूएई के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए, तो वहां भी वो डक का शिकार हो गए और इस तरह उनके 0 की हैट्रिक लग गई।

भारत प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजु सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान प्लेइंग 11: मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर/बल्लेबाज), सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज, हुसैन तलत, फ़हिम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस राउफ, अबरार अहमद।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!