छत्तीसगढ़
घर के सामने खड़े चारपहिया वाहन की टायर व बैटरी ले उडे़ चोर, पुलिस जांच में जुटी

गुडर देही (काकाखबरीलाल) . नगरीय क्षेत्र में बीती रात दो अलग – अलग जगहों में चोरी का मामला सामने आए हैं। चोर घर के सामने खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चुरा ले गए। दूसरी ओर अर्जुंदा चौक के पास गैरेज से सामान पार कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 के पार्षद टीकाराम निषाद के घर के सामने खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर फरार हो गया। दूसरी घटना अर्जुंदा चौक के पास मोटर रिपेयरिंग दुकान में दो टाटा मैजिक और एक छोटा हाथी गाड़ी से 3 टायर डिस्क चोरी कर ले गए। गुंडरदेही नगर के धमतरी चौक व अर्जुंदा चौक में लगे सीसीटीवी कैमरा बंद होने का चोर फायदा उठा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच कर रही हैं।
AD#1






















