देश-दुनिया
मानवता हुई शर्मसार पति ने पत्नी को बेचा 5 हजार रुपये में , खरीदने वालों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

लाहौर (काकाखबरीलाल). पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक महिला को उसके पति ने पांच हजार रुपये में कथित तौर पर चार व्यक्तियों को बेच दिया। खरीदने वालों ने महिला के साथ 21 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना लाहौर से 200 किलोमीटर दूर स्थित उत्तरी सरगोधा की है। महिला वहां से किसी तरह तरह भागकर स्थानीय पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने महिला के पति और चार अन्य आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने से मना कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने बुधवार को सरगोधा सत्र न्यायालय में एक आवेदन दाखिल किया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मुहम्मद इजाज ने सरगोधा जिला पुलिस को नोटिस जारी कर दो नवंबर को मामले पर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
AD#1






























