अंबिकापुर

अवैध सबंध को लेकर परिजनों ने की बेदम पिटाई लाश को जंगल में फेंका

सरगुजा (काकाखबरीलाल).अम्बिकापुर के लखनपुर थाना क्षेत्र में 8 सितंबर को जमदरा जंगल मेन रोड के किनारे बोरी में लाश फेंक कर आरोपी फरार हो गया था. जिसके आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले दिनों ने इलाके में शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने शव की पहचान केशमा गांव के सहदेव के रूप में की. इसके बाद अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा के मार्गदर्शन पर टीम गठित की गई. घटना की तफ्तीश के बाद सरगुजा पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया.दरअसल, मामला अवैध संबंध का है. अवैध संबंध के कारण महिला के परिजनों न सहदेव की बेदम पिटाई कर दी थी जिससे कि उसकी मौत हो गई. घबराए परिजनों ने युवक और युवक के मोटरसाइकिल को बोरे में भरकर जंगल में ठिकाने लगाने ले जा रहे थे कि रास्ते में आती एंबुलेंस को देख सड़क किनारे ही शव और मोटरसाइकिल को फेंक कर भाग गए. इसके बाद लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सोहन पैकरा, धनेश्वर पैकरा, श्रीराम पैकरा, आसाराम और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पांचों आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस को कॉल डिटेल के आधार पर बड़ी सफलता मिली. जिसके आधार पर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े. मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302 ,201 के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!