बसना

बसना:रुपये नहीं देने पर युवक को पत्थर मारकर किया घायल

बसना। रथ यात्रा देखने गए पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 16 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे ग्राम तोषगांव में हुई, जहां रथ यात्रा देखने के बाद दोनों नाला की ओर घूमने गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिछिया निवासी एक राजमिस्त्री अपने पुत्र छबिलाल महिलाने के साथ अपने ससुराल ग्राम तोषगांव गया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम तोषगांव के निवासी साहिल बरिहा एवं अमन प्रधान वहां पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पास में पड़े पत्थर से छबिलाल महिलाने के सिर के पीछे वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और उसके सिर से खून निकलने लगा। पिता द्वारा बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई।
घटना के दौरान तोषगांव निवासी मुक्तिदास ने बीच-बचाव किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!